फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे वित्त और लेखा विभाग को मिला लीडरशिप पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल को कार्यस्थल में सुधार, स्वच्छता, अनुशासन और गुणवत्ता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए 5एस लीडरशिप पुरस्कार मिला है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में क्वालिटी सर्किल फोरम के निदेशक विजय कृष्ण ने डीआरएम आशीष जैन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार को सम्मान दिया। वित्त, लेखा विभाग को जो पुरस्कार मिला है, उसकी संस्तुति क्वालिटी सर्किल ऑफ इंडिया के ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई थी। वाराणसी मंडल के वित्त विभाग को क्वालिटी सर्किल फोरम आफ इंडिया की ओर से 5 एस गोल्डन ट्रॉफी और प्रमाणपत्र भी मिल चुका है। डीआरएम ने इस पुरस्कार को मंडल वित्त प्रबंधक के कुशल प्रबंधन और कर्मचारियों के परिश्रम का परिणाम बताया। 5एस से हम अपने कार्य को कम समय में बेहतर ढंग से कर सकते हैं। कोई भी फाइल मात्र 60 सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में क्या, कब क्या हटाना है, क्या रखना है। यह भी सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें