फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को भू आवंटन पर लेखपाल को फटकार

Sat, 20 Dec 2014 02:04 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। सीएम के दूत राजस्व परिषद के सदस्य ललित वर्मा ने शुक्रवार को लोहिया गांव कल्लीपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपात्रों को पट्टे पर भूमि आवंटित करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को फटकार लगाई। साथ ही इस मामले में एसडीएम राजातालाब से 30 दिसंबर तक जवाब मांगा। उन्होंने नाटी इमली स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया।
कल्लीपुर में चौपाल के दौरान मुनका देवी, शकुंतला और मनोरमा ने कहा कि अपात्रों को पट्टे पर जमीन दी गई है और पात्र इससे वंचित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए वर्मा ने फटकार लगाते हुए लेखपाल से पूछताछ की।
विज्ञापन

विकलांग कुसुमलता ने कहा कि विकलांग कल्याण विभाग में पेंशन के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। उनके साथ रोहनिया विधायक महेंद्र पटेल भी थे। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर का एक पन्ना फटा हुआ देख अभिलेखों को ठीक से रखने का निर्देश दिया।
 इस दौरान वकीलों ने पत्रक देकर उप श्रमायुक्त की तैनाती की मांग की। वर्मा शनिवार को रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री और मंडलीय महिला चिकित्सालय, शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस, संभागीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों को देखेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें