फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पंचायत की रिक्त सीटों पर नामांकन शुरू, कोरम पूरा करने में जुटे प्रधान

Sun, 06 Jun 2021 11:44 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में प्रधान के पांच,  जिला पंचायत सदस्य के एक और ग्राम पंचायत सदस्य 3573 सीटों पर चुनाव होगा। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। 7 जून को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में ग्राम सभाओं का कोरम पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के 3573 रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया जा रहा है। पिछले दिनों कोरम के अभाव में कई प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। इन प्रधानों ने ग्राम पंचायत की समिति को गठित करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन फार्म भराने में लगे हैं। ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अड़चन प्रधानों को ना होने पाए।

विज्ञापन


 इसे देखते हुए आयोग ने रिक्त सीटों को भरने के लिए मौका दिया है। 6 से 14 जून के बीच चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। 7 जून को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी।

वाराणसी में प्रधान के पांच,  जिला पंचायत सदस्य के एक और ग्राम पंचायत सदस्य 3573 सीटों पर चुनाव होगा। आराजी लाइन, चोलापुर, चिरईगांव, सेवापुरी के प्रधान जगधारी, विनोद पटेल, गगन प्रकाश, पार्वती देवी ने कहा कि पिछली बार कोरम के अभाव में शपथ ग्रहण नहीं ले सके थे। इसलिए अपने इलाके के लोगों को ग्राम पंचायत सदस्य बनवाने के लिए नामांकन करा रहे हैं।
विज्ञापन


 नामांकन पत्र सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जमा होगा। नामांकन हेतु लगने वाली जमानत धनराशि भी नगद ही काउंटरों पर जमा होगी। नामांकन पत्र जमा, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य ब्लॉक मुख्यालय पर ही होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें