फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टीएफसी तिराहे से लमही मैदान तक नो व्हीकल जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन की बैठक के मद्देनजर सोमवार को शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी में जी-20 सम्मेलन की बैठक के दौरान टीएफसी तिराहे से लेकर लमही मैदान तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात/प्रोटोकॉल प्रबल प्रताप सिंह ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन कर आवागमन की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। बदलाव सुबह से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। एंबुलेंस और शव वाहन रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। समस्त प्रकार के वाहन पास सोमवार को निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे होटल ताज से टीएफसी तक


वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय गिलट बाजार तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय आंबेडकर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को गोलघर कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय भोजूबीर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नही जाने दिया जाएगा।
वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय जेपी मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय जीवनदीप स्कूल चांदमारी से टीएफसी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय लमही तिराहा की तरफ से टीएफसी बड़ा लालपुर की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय टीएफसी तिराहे से रिंग रोड की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
वीआईपी के आगमन/प्रस्थान पर ग्रीन कॉरिडोर के समय टीएफसी तिराहे से टीएफसी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।

वाहन पार्किंग व्यवस्था

टीएफसी परिसर के अंदर गेट नंबर-1 के साइड में पार्किंग।
टीएफसी परिसर के पीछे बेसमेंट/सड़क पर पार्किंग।
गेट नंबर-4 के आगे लमही रोड आर्किड स्कूल के बगल में खाली मैदान।
लमही रोड आर्किड स्कूल के बगल खाली मैदान में - प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के वाहन।
लमही रोड आर्किड स्कूल के बगल में खाली मैदान में - पुलिस कर्मियों के वाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें