फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुर्गाकुंड मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे कोई भी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज और कल डायवर्जन देखकर ही दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकलें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शहर में यातायात डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने बुधवार को डायवर्जन प्लान जारी किया। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि बहुत जरूरी हो, तभी वाहन का उपयोग करें।
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दयाल टावर से कोई भी वाहन दुर्गाकुंड मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। पद्मश्री चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी तिराहा से कोई भी वाहन दुर्गाकुंड मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। कबीर नगर काॅलोनी की तरफ डायवर्ट कर इन वाहनों को निकाला जाएगा। तेलियाबाग से सभी प्रकार के तीन और चार पहिया वाहन मरीमाई मंदिर से जाएंगे। चौकाघाट लकड़मंडी की ओर से अमर उजाला तिराहा से आने वाले सभी प्रकार के वाहन तेलियाबाग होकर जाएंगे। अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन दो पहिया वाहन समेत पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

मलदहिया चौराहा से सभी प्रकार के वाहन लहुराबीर चौराहा की तरफ दो पहिया वाहन समेत प्रतिबंधित रहेंगे। रामापुरा चौराहा से तीन व चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। बेनिया तिराहा से सभी प्रकार के वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन कबीरचौरा मैदागिन होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। लहुराबीर चौराहा और पिशाच मोचन तिराहा से हथुआ मार्केट सिर्फ पैदल ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

मैदागिन चौराहा से कबीर चौरा तिराहा की ओर सभी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन विशेश्वरगंज गौलगड्डा तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। कबीरचौरा तिराहा से सभी बड़े वाहन लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वह मैदागिन, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा होकर आगे जाएंगे। पिपलानी कटरा तिराहा से सभी बड़े वाहन लहुराबीर चौराहा की तरफ नहींं जाएंगे। वह वाहन राम कटोरा होते हुए लकड़मंडी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। लहुराबीर चौराहा और पिशाच मोचन तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन दो पहिया, तीन पहिया व बार पहिया वाहन हथुआ मार्केट पंडाल की तरफ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें