फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली कटौती से राहत नहीं, ट्रिपिंग ने बढ़ा दी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए निगम की ओर से हर दिन शटडाउन लेकर ट्रांसफाॅर्मर और तारों की मरम्मत करवाई जा रही है। इसके बाद भी लोगों को कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी शहर से लेकर गांव तक लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। दिन में तो कम रात में फाॅल्ट की समस्या ज्यादा रही।
विज्ञापन

बिजली कटौती का आलम यह है कि वह कब आएगी और कब जाएगी इसका कोई निर्धारित समय नहीं है। फाॅल्ट होने पर, उपकेंद्र पर फोन करने के बाद भी आपूर्ति बहाल होने की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। रविवार को कंदवा, सुंदरपुर, चेतगंज, लहरतारा, नरिया, खोजवा, औरंगाबाद, आदित्यनगर आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। शनिवार को अस्सी घाट के पास जिस ट्रांसफाॅर्मर का जंफर उड़ने की वजह से गंगा आरती अंधेरे में हुई थी, वहां पहुंचकर कर्मचारियों ने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता की जांच की। इस बीच अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया का कहना है कि ऐसे उपकेंद्र जिनके अंतर्गत अस्पताल, मंदिर, घाट आदि आते हैं, वहां आपूर्ति की समय-समय पर निगरानी के लिए अधिकारियों को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर किसी क्षेत्र में जर्जर तार बदलने, पोल को हटाने आदि का काम करवाना हो तो इसकी सूचना समय से उपभोक्ताओं को अलग-अलग माध्यम से दी जानी चाहिए। जिससे कि लोगों को सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें