कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता में प्रभारी मंत्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं तो वह अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भ्रष्टाचार का उदाहरण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे है। जिसमें लूट की छूट थी और इसी लूट के कारण अखिलेश यादव के परिवार में टूट पड़ गई। भाजपा सरकार ने छह सौ करोड़ कम में टेंडर कर काम कराया। इस सरकार में किसी को भी लूट की छूट नहीं। उन्होंने अगस्त तक मेडिकल कॉलेज और जून तक आरओबी शुरू हो जाने की बात कही।