फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 'नो मास्क नो एंट्री': मंडल रेल चिकित्सालय ने जारी किए निर्देश, स्टेशनों पर भी मास्क लगाने की अपील

Fri, 23 Dec 2022 01:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर की जांच कर ली गई है। मंडल चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों के लिए पहले से बेड भी आरक्षित हैं। कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल रेल चिकित्सालय प्रशासन ने कोरोना से बचाव को लेकर बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगा दी है। कोरोना के नये वैरियंट से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को डॉ. सुनंदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। ‘नो मास्क नो एंट्री’ का फॉर्मूला लागू करने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर की जांच कर ली गई है। मंडल चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों के लिए पहले से बेड भी आरक्षित हैं। कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत अन्य देशों की तुलना में अच्छी स्थिति में है, लेकिन सतर्क और तैयार रहना चाहिए। डॉ. नीरज, डॉ. कल्पना दूबे, डॉ. मोनिका शुक्ल उपस्थित रहे। 
उधर, कैंट स्टेशन, बनारस समेत अन्य स्टेशनों पर पूछताछ कार्यालय से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। मास्क लगाने के साथ व्यावहारिक दूरी का पालन करने और लक्षण दिखने पर जांच करवाने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें