फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीवीआईपी मूवमेंट से तीन घंटे पहले बड़े वाहनों की लहुराबीर-मैदागिन मार्ग पर नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य वीवीआईपी के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को लेकर यातायात पुलिस ने 11 मई के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शहर में सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक और डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट से तीन घंटे पहले अमर उजाला तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया बस और क्रूजर जैसे बड़े वाहनों को लहुराबीर और मैदागिन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, विशेश्वरगंज तिराहे से एक घंटे पहले चार पहिया वाहनों को मैदागिन की ओर जाने से रोका जाएगा। गोदौलिया चौराहा से भी किसी वाहन को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
मरीमाई तिराहे से तेलियाबाग की ओर जाने वाले वाहनों को अंधरापुल और मलदहिया की तरफ मोड़ा जाएगा। मलदहिया चौराहा से जयसिंह और लहुराबीर की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहनों को इंग्लिशिया लाइन, साजन तिराहे और मरीमाई मार्ग की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा पिशाचमोचन, चेतगंज थाना, सोनारपुरा और जंगमबाड़ी क्षेत्र में भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। गिलट बाजार से भोजूबीर सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले वाहनों को शिवपुर चुंगी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही वीवीआईपी रूट पर निकलें। साथ ही समय से पहले घर से निकलने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें