फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाजिदपुर चौराहा से बड़े मालवाहक वाहनों की नो एंट्री, सुबह 5 से रात 11 बजे तक प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरहुआ के वाजिदपुर चौराहा से सेंट जोसेफ स्कूल की ओर बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह नो एंट्री व्यवस्था प्रतिदिन सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। क्षेत्र में लगने वाले जाम और संभावित दुर्घटनाओं की शिकायतों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 22 जुलाई तक ट्रक चालकों और वाहन स्वामियों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। 23 जुलाई से नो एंट्री व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को वाजिदपुर चौराहा से सेंट जोसेफ स्कूल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि बड़े मालवाहक वाहनों के आवागमन से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर सेंट जोसेफ स्कूल, ऑक्टेविया हॉस्पिटल और गुरु नानक स्कूल सहित कई प्रमुख संस्थान स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अन्य लोग आते-जाते हैं। जनसुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
रिंग रोड से तरना अंडरब्रिज की ओर आने वाले बड़े मालवाहक वाहनों के लिए पहले से लागू नो एंट्री व्यवस्था को अब प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। वाजिदपुर तिराहा, सैम्स कट और हीरा मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक कट से होकर ऑक्टेविया हॉस्पिटल और सेंट जोसेफ स्कूल की ओर बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक लागू रहेगा। बड़े मालवाहक वाहन केवल रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच ही इस मार्ग पर प्रवेश कर सकेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने सभी वाहन चालकों से नई यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें