फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं मिला कोरोना का मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना काल में मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आने आ रही है। ऐसा पहली बार हुआ जब तीन दिन तक लगातार जिले में कोई मरीज नहीं मिला, जबकि तीनों दिन 5 से 6 हजार सैंपलों की रिपोर्ट मिली है। इससे पहले इसी साल 21 और 23 फरवरी को कोई नया मरीज नहीं मिला था। कोरोना की पहली और दूसरी लहर की बात करें तो एक दिन में एक मरीज मिलने से लेकर दूसरी लहर में ऐसा भी समय आया जब एक दिन में 1500 से अधिक केस भी मिले हैं। दूसरी लहर में तो अप्रैल महीने में ही सबसे अधिक 42,740 मरीज मिले थे। इधर, तीन दिन से लगातार कोई मरीज नहीं मिल रहा है। इसमें 22 जुलाई को 6931 सैंपल की रिपोर्ट मिली जबकि 23 को 6532 और 24 जुलाई को 5632 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। अब जिले में कुल संक्रमित 82,342 मरीजों में 81,538 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 773 की मौत के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 31 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें