मौसम के अनुसार बदलता है बाबा का शृंगार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि बाबा विश्वनाथ के शृंगार की परंपरा है। यह केवल भक्तिभाव से किया जाने वाला भावपूर्ण कार्य है। इससे भक्त अपनी अनुभूतियों के सापेक्ष आराध्य की सेवा करते हैं। इसका कदापि आशय महादेव के किसी प्राकृतिक अथवा अन्य परिवेश से प्रभावित होने का नहीं होता है। मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।