फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मारपीट कर जान लेने के मामले में कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। नियार गांव में बच्चों के विवाद में चाचा की पीटकर हत्या मामले में चोलापुर थाने की पुलिस 24 घंटे से अधिक समय बाद भी तहरीर का इंतजार कर रही है। दूसरे दिन शनिवार को भी चोलापुर थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, आरोपी घर फरार हैं। थाना प्रभारी चोलापुर अतुल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



आईटीआई के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी
लोहता। लखीमपुर गांव में शनिवार दोपहर आईटीआई के छात्र जय कुमार (22) ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घर वालों को तब शंका हुई जब जय कुमार एक घंटे तक बाथरूम से बाहर ही नहीं निकला। आनन-फानन सूचना लोहता थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो जय कुमार बाथरूम में लगे टिनशेड के बांस में रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। पिता अर्जुन प्रसाद ने बताया कि वह आईटीआई के साथ कंप्यूटर का कोर्स भी कर रहा था। बेटे ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके बारे में अर्जुन कोई जानकारी नहीं दे सके। परिजनों ने बताया कि जय कुमार की मां पुष्पा देवी ग्राम पंचायत सदस्य हैं। उनकी हालत बेसुध जैसी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें