गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए अब सीधे नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की नजर है। गुरुवार को गंगा की सफाई के लिए दूसरी मशीन उपलब्ध कराई गई। एनएमसीजी ने गंगा सफाई की जिम्मेदारी अब दूसरी निजी संस्था इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को सौंप दी है। यह संस्था गंगा में कचरा साफ करने के साथ ही गंगा में प्रदूषण की रिपोर्ट भी तैयार कर केंद्र को सौंपेगा। इसकी भी जानकारी दी जाएगी कि किन वजहों से गंगा में अधिक प्रदूषण फैल रहा है। इसका उद्घाटन महापौर रामगोपाल मोहले ने किया। इससे पहले टाटा ने कारपोरेट सोशल रेस्पांस्बिलिटी के तहत मशीन दी थी। जिससे गंगा में कचरा और फूल माला का साफ किया जा रहा था।