सभा के लिए भाजपा नेताओं ने मंच से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की देखी तैयारियां
भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण कर मंच, ध्वनि व्यवस्था और भीड़ के आवागमन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने प्रस्तावित मंच की स्थिति, ध्वनि व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और आम लोगों के प्रवेश व निकासी मार्गों का जायजा लिया। सभा स्थल तक आवागमन सुगम रखने और भीड़ प्रबंधन पर भी चर्चा हुई।
सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, राकेश सिंह अलगू, सुरेश सिंह और देवेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।