फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईआरसी रैंकिंग: बीएचयू ने स्ट्रेंथ में डीयू और जामिया को पछाड़ा, टॉप-10 में यूपी के दो संस्थान; जानें रैंक

Sat, 10 Oct 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईआरसी रैंकिंग में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने स्ट्रेंथ श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया को पीछे छोड़ दिया है। देश के 130 संस्थानों की सूची में बीएचयू छठे और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) नौवें स्थान पर है। टॉप-10 में उत्तर प्रदेश के दो संस्थान शामिल हैं, जबकि टॉप-5 में प्रदेश का कोई विश्वविद्यालय जगह नहीं बना सका। लखनऊ विश्वविद्यालय 64वें स्थान पर है।
विज्ञापन
आईआईआरसी रैंकिंग जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईआरसी यूनिवर्सिटी कैटेगरी रैंकिंग 2026 में बीएचयू की छठवीं रैंक आई है। सिर्फ 0.31 अंक से वह पांचवें स्थान पर काबिज जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीछे हो गया। टॉप-5 में यूपी का कोई संस्थान शामिल नहीं है।

विज्ञापन


टॉप-10 में बीएचयू के अलावा यूपी से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है। 1.71 अंक हासिल करके बीएचयू एएमयू से तीन पायदान ऊपर रहा। टॉप- 5 में भले ही आईआईएससी बंगलूरू, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जेएनयू, डीयू और जामिया मिलिया इस्लामिया को रखा गया हो, लेकिन इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेंथ (आईएस) में बीएचयू ने डीयू को 3.28 अंक और जामिया को 0.57 अंक से पछाड़ दिया है।

130 संस्थानों की इस रैंकिंग में यूपी के कुल 11 संस्थानों का मूल्यांकन कर रैंकिंग दी गई। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित हायर एजुकेशन रिसर्च एंड एनालिटिक्स के सहयोग से स्थापित इंडिया इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग कंसोर्टियम (आईआईआरसी) ने सितंबर में आकलन रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

टॉप-50 रैंकिंग में यूपी 5 विश्वविद्यालय
टॉप-50 रैंकिंग में यूपी कुल पांच विश्वविद्यालयों को रखा गया है। इनमें बीएचयू और एएमयू के अलावा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की 26वीं, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की 34वीं और मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की 42वीं रैंक आई है। 48.51 अंकों के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी 64वें पायदान पर है।

तीन पैरामीटर पर किया गया मूल्यांकन
कुल तीन पैरामीटर पर रैंकिंग का आकलन किया गया है। इनमें इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेंथ (आईएस) को 34 फीसदी, एकेडमिक कैपेबिलिटी (एसी) को 26 फीसदी और गवर्नेंस एंड आउटकम्स (जीएंडओ) को 40 फीसदी वेटेज दिया गया है। आईएस में बीएचयू को 23.78 फीसदी, एसी में 13.3 फीसदी और जीएंडओ में 30.90 अंक मिले हैं। एएमयू को आईएस में 22.84 फीसदी, एसी में 12.49 फीसदी और जी एंड ओ में बीएचयू के लगभग बराबर 30.94 फीसदी अंक मिले हैं।

गवर्नेंस एंड आउटकम्स (जी एंड ओ) में दूसरे टॉपर मणिपाल यूनिवर्सिटी को पीछे किया। बीएचयू का ओवरऑल स्कोर 67.99 अंक, जबकि एएमयू का 66.28 अंक रहा। 84.53 अंक के साथ आईआईएससी बंगलूरू टॉप पर रहा। यह बीएचयू के स्कोर से 16.54 अंक ज्यादा रहा।
विज्ञापन

डीडीयू गोरखपुर की 109वी रैंक
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 75वां स्थान मिला है। इसके बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की 96वीं और डीडीयू गोरखपुर की 109वीं रैंक आई है। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी को 119वां और आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी को 122वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें