बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने शुभकामनाएं देते हुए इसका श्रेय विश्वविद्यालय के सदस्यों की मेहनत व प्रतिबद्धता को दिया। कुलपति ने कहा कि हम शिक्षण व अनुसंधान के अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए परिसर में बेहतर माहौल व अनुभव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। बीएचयू ने डेढ़ साल में विद्यार्थियों व शिक्षकों के कल्याण व विकास के लिए अनेक पहल की है। साथ ही शोध उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय का हरा-भरा इलाका
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही मे जारी इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की रैंकिंग में बीएचयू को देश में दूसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षा व शोध की गुणवत्ता सहित अन्य मापदंडों को आधार बनाकर की गई है। पहले स्थान पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली है। हालांकि, पहले स्थान की दौड़ में बीएचयू मामूली अंकों से पिछड़ा है।