फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया निपुण उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को निपुण उत्सव हुआ। मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और उन्हें निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के तहत साक्षरता कौशल में दक्ष बनाना था। निपुण उत्सव के दौरान, जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने एक साथ सामूहिक रूप से किताबें पढ़ीं। बेसिक शिक्षा अधिकारी भालेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन की शुरुआत 5 जुलाई 2021 को हुई थी। मिशन के तहत बच्चों को में बेहतर दक्षता को बढ़ाना है। कक्षा 3 के अंत तक प्रत्येक बच्चे के लिए पढ़ने, लिखने और अंकगणित में वांछित सीखने की क्षमता प्राप्त करना। 3 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना। बच्चों को समझकर पढ़ने, संख्याओं, माप और आकारों को समझने में मदद करना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें