फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर समय से नहीं पहुंचे डॉक्टर, बालिका की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा 

Fri, 08 Jun 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में सीएचसी पर डॉक्टरों के समय से नहीं पहुंचने के कारण शुक्रवार को डायरिया पीड़ित नौ वर्षीय बालिका की उपचार के अभाव में मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन


जमालपुर के बहुआर गांव निवासी रसीद डायरिया पीड़ित बेटी सैमा (9) को लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे सीएचसी जमालपुर पहुंचा। उस दौरान वहां कोई डॉक्टर नहीं थे। कर्मचारियों ने कहा कि डॉक्टर के आने के बाद ही इलाज हो पाएगा।

इसके बाद हरदी सहजनी के प्रधान नरसिंह चौहान ने डॉक्टर को सूचना दी। आरोप है कि जब डॉक्टर पहुंचे तब तक बालिका दम तोड़ चुकी थी। इससे नाराज परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि डाक्टर अस्पताल समय से नहीं पहुंचते हैं। रोगियों और तीमारदारों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। दवाएं भी बाहर की लिखी जाती हैं। मामले की चुनार विधायक अनुराग सिंह ने जांच की मांग की है।

सीएचसी जमालपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी राजन सिंह का कहना है कि बालिका की मौत पहले हो चुकी थी। मौत के बाद बालिका को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। बालिका को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी के अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी। अगर इसमें कोई दोषी पाया गया तो उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें