कर्नाटक में आयोजित 39 सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम शनिवार को रवाना हुई। यूपी टीम की कप्तान वाराणसी की रक्षा पटेल को बनाया गया है। टीम में वाराणसी की नौ खिलाड़ियों को जगह मिली है। वाराणसी की आरती, आकांक्षा, खुशबू, वंशिका, रक्षा पटेल, जान्ह्वी दुबे, नव्या, रोशनी वर्मा को शामिल हैं। टीम मैनेजर चंदौली के अमित कुमार पांडेय बनाए गए हैं। अमित पांडेय ने खिलाड़ियों को बधाई देकर रवाना किया।