आर्य महिला पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की ओर से शनिवार को संगोष्ठी में छात्राओं को मन्नू भंडारी की कहानी यही सच है, पर आधारित बासु चटर्जी निर्देशित फिल्म रजनीगंधा दिखाई गई। नई शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम के अनुसार पाठ एवं संप्रेषण कहानी के अंतर्गत छात्राओं को साहित्य और सिनेमा के अंतर्संबंधों और संप्रेषण की अन्य विधाओं की भी जानकारी दी गई। मौके पर प्रो. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. वंदना चौबे, डॉ. वीना सुमन,डॉ. सरिता मिश्रा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. सुमन मौजूद रहीं।