फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुवारी कला में नौ महीने का बच्चा कुपोषित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आरबीएसके की टीम ने मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने हरहुआ ब्लॉक के पुवारी कला में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 112 बच्चों की सेहत की जांच की। इसमें 13 बच्चे अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मिले। नौ महीने का बच्चा कुपोषित मिला है, जिसे सीएचसी पुवारीकला स्थित मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत की जांच कर रही है। नोडल अधिकारी डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मिनी पोषण पुनर्वास सेंटर में डॉ. संजीव त्रिवेदी की देखरेख में उसको भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें