फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मेयर सीट पर जल्द पत्ते खोलेंगे राजनीतिक दल, पढ़िए, किसका कैसा रहा रिएक्शन ?

Tue, 06 Dec 2022 12:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। जल्द ही सभी राजनीतिक दल अपने पत्ते खोलेंगे। फिलहाल पार्टियों में बैठकों के जरिए आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ ही पैरवी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हो रही है। 
विज्ञापन
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में महापौर सीट अनारक्षित घोषित होने के साथ ही सभी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। सभी ने चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही सभी राजनीतिक दल अपने पत्ते खोलेंगे। फिलहाल पार्टियों में बैठकों के जरिए आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसी के साथ ही पैरवी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हो रही है। अनारक्षित होने के चलते सभी जातियों के लिए इस बार खुला मैदान है। इस नाते उनके पैरोकार पैरवी में जुट गए हैं। कई दावेदार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। भाजपा और सपा ने पहले ही दावेदारों के आवेदन लिए हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से आवेदन लिए जा रहे हैं। बसपा छह दिसंबर को बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाने के बाद चुनावी मोड में आएगी। 
विज्ञापन

निकाय चुनाव परिणाम। - फोटो : सोशल मीडिया
महापौर सीट अनारक्षित होने के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद किया जाएगा। पार्टी के पास कई नाम आए हैं। अंतिम निर्णय संगठन का होगा। - जगदीश त्रिपाठी, निकाय चुनाव संयोजक भाजपा 

अनारक्षित सीट होने पर अब महापौर प्रत्याशी के लिए भी आवेदन मांगे जा रहे हैं। इन आवेदनों पर विचार के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। पार्टी आलाकमान को सूची देंगे। - राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस  

 
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव का बिगुल बज चुका है। हमारी पूरी तैयारी है। अब तक महापौर सीट के लिए 18 नाम आए हैं, जिन्हें निकाय चुनाव प्रभारी के पास भेजा गया है। प्रत्याशी की घोषणा हाईकमान से तय होगा। - विष्णु शर्मा, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सपा 

पार्टी ने पूरी तैयारी की है। महापौर पद पर अच्छी लड़ाई लड़ेंगे। जल्द ही इसके लिए बैठक बुलाई गई है। इसके बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी से जुड़े कई दावेदारों के नाम आए हैं। - राजेश भारती, जिलाध्यक्ष बसपा  

नगर निगम सदन में वार्ड वार पार्टियों की स्थिति
भाजपा - 40
कांग्रेस - 21
सपा - 14
बसपा - 2
निर्दल - 13
कुल - 90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें