फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की नींद तोड़ने के लिए पीटे बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चंदुआ छित्तूपुर में सीवर समस्या से नाराज क्षेत्र की जनता ने गुरुवार को नगर निगम में जमकर हंगामा किया। दो घंटे तक नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर लोगों ने बर्तन और डफली बजाकर विरोध किया। ज्यादा हंगामे की आशंका को देखते हुए ऐतिहातन सिगरा थाने की पुलिस बुलाई गई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित चंदुआ छित्तूपुर इलाके के लोग सीवर और दूषित पेयजल की समस्या से परेशान हैं। लोगों के घरों तक में सीवर का पानी आ रहा है। इसको लेकर सपा के पूर्व पार्षद ओपी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष बर्तन और डफली बजाते हुए नगर निगम पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हेैं। डफली और बर्तन इसलिए बजाया जा रहा है ताकि उनकी कुंभकरणी नींद टूट जाए और लोगों की समस्या दूर हो।
इस दौरान लोगों ने नगर आयुक्त और जलकल जीएम के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि हम लोगों के घरों के बाहर सीवर बह रहा है। दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भीड़ को उग्र होते देख सिगरा थाने की पुलिस बुलाई गई। इस बीच कई बार लोग अधिकारियोें के कार्यालयों के घुसने का प्रयास किया तो पुलिस को बल पूर्वक रोकना पड़ा। जब जीएम जलकल नीरज गौड़ और अपर नगर आयुक्त एके सिंह ने शुक्रवार से ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग वापस लौटे।
विज्ञापन

इनसेट
सरैया मुस्लिम इलाके का है बुरा हाल
सरैया के मुस्लिमपुरा क्षेत्र में भी सीवर सड़क पर बह रहा है। इससे क्षेत्र की जनता परेशान है। पार्षद से लेकर नगर आयुक्त, मेयर तक लोगों ने शिकायत की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की सभी सीवर लाइन पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इलाके के इमरान सिद्दकी, अतिर्कुरहमान, हाजी हारुन, मंजूर, मंसुर, कल्लू, सरफराज अहमद, सहदुलहक, इकबाल गुड्डू आदि ने नाराजगी जाहिर की।
सिगरा क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति
सिगरा वार्ड के छोटी गैबी, सिगरा, सिद्धगिरीबाग, अशोकनगर में दूषित जलापूर्ति हो रही है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में गंदा पानी आने की शिकायत लोगों ने की है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं किया गया है। भाजपा के नागेंद्र यादव ने बताया कि पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन किसी अधिकारी द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें