फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA अफसर और उनकी पत्नी के हत्यारे की मौत: कुख्यात मुनीर ने BHU अस्पताल में तोड़ा दम, सोनभद्र जेल में था बंद

Mon, 21 Nov 2022 07:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में दोषी करार दिए गए गैंगस्टर मुनीर की बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। सोनभद्र जेल से उसे यहां लाया गया था।  बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
मुनीर को ले जाती पुलिस। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में दोषी करार दिए गए गैंगस्टर मुनीर की बीएचयू अस्पताल में मौत हो गई। सोनभद्र जेल से उसे यहां लाया गया था।  बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बताया जा रहा है कि यूरीन और न्यूरो से जुड़ी समस्या थी।  उसे 19 नवंबर की रात बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पश्चिम यूपी के कुख्यात बदमाश मुनीर को बिजनौर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की हत्या का दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन


बिजनौर के सहजपुर का रहने वाला दुर्दांत अपराधी मुनीर सोनभद्र जिला जेल में फांसी की सजा पाने के बाद से बंद था। मुनीर पर हत्या लूट समेत कुल 33 मुकदमे हैं। एनआईए अफसर और उनकी पत्नी की हत्या के अलावा बैंक से 96 लाख की लूट की समेत कई दुर्दांत अपराधों में शामिल रहा।

एनआईए अफसर को गोलियों से भूना था
वर्ष 2016 में कुख्यात अपराधी मुनीर ने एनआईए के अफसर और उसकी पत्नी की हत्या उस समय कर दी थी जब वो बिजनौर जिले में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मुनीर और उसके साथी ने पहले कार को रुकवाया। फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। इसमें एनआईए अफसर तंजील अहमद की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

वहीं, उनकी पत्नी फरजाना ने मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। दोनों बच्चों ने सीट के नीचे घुसकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले को लेकर देशभर में बवाल मचा था कि एनआईए अफसर की हत्या आतंकियों ने की है। लेकिन जब पुलिस ने मामले में खुलासा किया तो आरोपी मुनीर निकला जो एनआईए अफसर के पड़ोस में रहता था। 

जीबी सिंड्रोंम से ग्रसित था मुनीर

एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या में फांसी की सजा काट रहा गैंगेस्टर मुनीर जीबी सिंड्रोंम से ग्रसित था। आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। बीएचयू अस्पताल आने के बाद से ही उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन

गैंगस्टर मुनीर को सोनभद्र के जिला अस्पताल से बीएचयू अस्पताल में 18 नवंबर को लाया गया। उसके बाद उसे न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल में आते ही उसकी सांस बहुत कम होने लगी। इसके बाद उसे आईसीयू में शिफ्ट कराया गया। तभी से यहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें