छह दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सेना अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों से अपील है कि छावनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। सरकारी संपत्ति की क्षति करने वालों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई को चेताया।
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वाराणसी सिटी से बलिया के बीच 22 नवंबर तक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। अभ्यर्थियों को लेकर शाम साढ़े चार बजे बलिया स्टेशन से ट्रेन खुली और साढ़े सात बजे तक वाराणसी सिटी पहुंची। बलिया के फेकना, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, औड़िहार स्टेशन पर रुकते हुए ट्रेन वाराणसी सिटी पहुंची। 20 से 23 नवंबर तक ट्रेन संख्या 05114 वाराणसी सिटी से रात साढ़े आठ बजे खुलेगी। ट्रेन औड़िहार, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना स्टेशन पर रुकते हुए रात साढ़े 11 बजे बलिया पहुंचेगी।