फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु का मरम्मत कार्य तय समय पर हो पूरा, यूपी-बिहार के बीच जल्द शुरू होगा आवागमन

Wed, 12 Aug 2020 09:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी-बिहार को जोड़ने वाला और यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण गाजीपुर जिले के हमीद सेतु पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसका जायजा लेने मंगलवार की देर शाम एनएचएआई के परियोजना निदेशक डॉ समर बहादुर सिंह अचानक पहुंच गए। इस बीच उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

सम बहादुर सिंह यहां पहुंचने के बाद सीधे पुल पर गए। पुल पर जगह- जगह चल रहे मरम्मत कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अब तक हुए मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली।


यहां इस पुल के कुल 22 बेयरिंग और 26 ज्वाइंटरों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। टॉप-अप स्लैब में खोदकर उस पर रखी गई लोहे की प्लेट को हटाने को कहा गया। उस जगह पर कंक्रीट के प्रयोग के लिए सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उन्होंने सेतु और पहले से जगह-जगह बनाए गए ब्रेकर के साथ दोनों तरफ जमा सील्ट हटाने को कहा। मरम्मत में जुटे इंजीनियरों को निर्देश दिया कि मरम्मत का काम दो शिफ्टों में दिन-रात किया जाए।

हर प्रकार के जरूरी सामान मंगा लें और जरूरत हो तो मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जाए। निर्धारित समय के अंदर पुल की मरम्मत का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें