फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन व सहकारी समिति कार्यालय का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरडीह गांव में रविवार को नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन और बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति कार्यालय का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय सुमन राय ने किया। उन्होंने कहा कि इन भवनों के संचालन से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, राशन वितरण, विभिन्न प्रमाण पत्रों व ऑनलाइन सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। अन्नपूर्णा भवन के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से राशन वितरण सुनिश्चित होगा, जबकि जन सुविधा केंद्र से विभिन्न प्रमाण पत्र, ऑनलाइन सेवाएं तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से बीडीओ छोटेलाल तिवारी, सभापति ज्योति यादव, मंडल अध्यक्ष एवम् ग्राम प्रधान गौरडीह ई योगेंद्र यादव, जेई अशोक यादव, ग्राम सचिव सुजीत यादव, प्रधान संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें