स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमवार को गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में मां गंगा का 21 लीटर दूध से विधिवत दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद घाट परिसर में 500 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। सेवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर अशोक कुमार तिवारी और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार रहे। शुरुआत मां गंगा के पूजन-अभिषेक से हुई। मेयर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद मां गंगा को केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और चेतना मानते थे। उनके विचारों में गंगा भारतीय सभ्यता, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा की प्रतीक है। गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे, कन्हैया त्रिपाठी, गंगेश्वरधर दुबे, दिनेश शंकर दुबे, संदीप दुबे, संजय शर्मा, राजेश शुक्ला, गणेशदत्त शास्त्री, सुनील मिश्रा, अशोक गुप्ता, रितेश कुमार, कन्हैया दुबे आदि मौजूद रहे।