यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर रूट डायवर्जन और वाहनों पर रोक होगी। मैदागिन-गोदौलिया के बीच देर रात से ही नो व्हीकल जोन होगा। मैदागिन, जंगमबाड़ी और रामापुरा चौराहे से किसी भी तरह के वाहन के विश्वनाथ मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे।
नए साल के जश्न की रात 31 दिसंबर को लेकर शहर में पुलिस की मुस्तैदी अधिक होगी। बाइक सवारों की निगरानी के साथ ही होटलों और रेस्टोरेंट में पुलिस की कड़ी निगरानी होगी। नव वर्ष की सुबह शहर के गंगा घाटों, रामनगर किला, सारनाथ, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य स्थानों पर होने वाली भीड़ को थामने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर रूट डायवर्जन और वाहनों पर रोक होगी। मैदागिन-गोदौलिया के बीच देर रात से ही नो व्हीकल जोन होगा। मैदागिन, जंगमबाड़ी और रामापुरा चौराहे से किसी भी तरह के वाहन के विश्वनाथ मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि नव वर्ष पर चार जोन और 11 सेक्टर और 26 सब सेक्टर में बांटकर एसीपी, निरीक्षक और उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मैदागिन और जंगमबाड़ी और रामापुरा चौराहे के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
अस्सी घाट पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया-दशाश्वमेध मार्ग पर भी किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। विश्वनाथ धाम से गेट नंबर चार से गोदौलिया तक, गोदौलिया से दशाश्वमेध और गोदौलिया से गिरजाघर रोड तक और गोदौलिया से मैदागिन तक कतार के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। अस्सी तिराहे से किसी भी वाहन को गंगा घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। उधर, रविदास पार्क के आगे से किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
रामनगर किला पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रामनगर पुलिस को निर्देशित किया गया है। नमो घाट, राजघाट, पचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट और अस्सी, रविदास घाट पर विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। जल पुलिस और एनडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत दल को भी अलर्ट किया गया है। नाविकों को दिशा निर्देशित किया गया है कि क्षमता से अधिक नाव पर किसी को न बैठाएं। दशाश्वमेध घाट पर वाटर एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
पुलिस आयुक्त ने गोदौलिया से मैदागिन तक परखी व्यवस्था
नव वर्ष को लेकर पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने गोदौलिया-मैदागिन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुलिस आयुक्त ने परखा। निरीक्षण में डीसीपी काशी आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।