फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में नई यूनिफॉर्म, सफेद नहीं अब नीली जैकेट, ट्राउजर और चेक वाला कुर्ता

विज्ञापन
सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल की यूनिफॉर्म में हुआ बदलाव नई यूनिफॉर्म को मिली स्वीकृति ! बीएचयू - फोटो : Videograb
विज्ञापन
बीएचयू की ओर से संचालित सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में नई यूनिफॉर्म लागू की गई है। अब सफेद के बजाय नीली जैकेट, ट्राउजर और चेक वाला कुर्ता तय किया गया है। जिन्होंने नया प्रवेश लिया उनके लिए 30 सितंबर और जो पहले से पढ़ाई कर रहीं उनके लिए अप्रैल 2028 तक नई यूनिफॉर्म अनिवार्य की गई है। वहीं, खेलकूद के लिए विद्यालय के चार हॉस्टलों में अलग-अलग रंगों की यूनिफॉर्म को भी स्वीकृति दी गई है।स्कूल की ओर से बताया गया है कि लंबे समय से छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की यूनिफॉर्म में बदलाव किया गया है। इसके मद्देनजर छात्राओं द्वारा इसमें बदलाव का अनुरोध किया गया था। स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. नंदिता घोषाल ने कहा कि यूनिफॉर्म में बदलाव के निर्णय को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन से अमल में लाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो मधु कुशवाहा के कहा कि यूनिफार्म डिजाइन समिति ने नई यूनिफार्म बालिका विद्यार्थियों के सरोकारों को ध्यान में रख कर तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें