काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर आधारित प्रतियोगिता के पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने बातों को प्रमुखता से रखा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से प्रशान्त पाठक व आयुषी यादव, द्वितीय पर साक्षी, तृतीय स्थान पर अदिति पाण्डेय और सांत्वना पुरस्कार रचित पाण्डेय ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों के प्रस्तुति का मूल्यांकन डॉ. अनिल कुमार, डॉ. भारती कुरील ने किया। संचालन डॉ. प्रभंजन कुमार, धन्यवाद ज्ञापन शिवांश कुमार श्रीवास्तव ने किया।