फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीली पट्टी तो कार पार्किंग, हरी तो बाइक और नीली का मतलब सामान्य; जानें- नई पार्किंग व्यवस्था

Fri, 05 Dec 2025 04:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में रंग कोडिंग आधारित नई पार्किंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत पीली पट्टी फोर व्हीलर पार्किंग के लिए और हरी (ग्रीन) पट्टी टू व्हीलर पार्किंग के लिए है। 
विज्ञापन
पार्किंग की पट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को कम करने के साथ ही पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की तैयारी जांचने बृहस्पतिवार को एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा और भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने रविदास गेट से लेकर मालवीय चौराहे तक नई पार्किंग लेन का निरीक्षण किया। बताया कि रंग कोडिंग आधारित नई पार्किंग व्यवस्था लागू की जा रही है। पीली पट्टी फोर व्हीलर पार्किंग के लिए और हरी (ग्रीन) पट्टी टू व्हीलर पार्किंग के लिए है। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल से बातचीत के बाद तय किया गया है कि इसी प्रणाली को पूरे वाराणसी में लागू किया जाएगा। नीली पट्टी दिखाई दे तो समझें यह सामान्य पार्किंग का संकेत है। जल्द ही रेड पट्टी ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग के लिए लागू की जाएगी। इलेक्ट्रिक बसों के लिए नीले रंग का विशेष पाउडर कोड बनाया जाएगा। 

अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पार्किंग सुधार का पहला बड़ा प्रयोग है। रंग कोडिंग से न सिर्फ लोगों को पार्किंग की पहचानने में सुविधा होगी, बल्कि ट्रैफिक भी अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस दौरान एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें