कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में मंगलवार से नए मॉनीटरिंग सिस्टम ने काम करना शुरू कर दिया है। इसमें हाई रेजोल्यूशन वाले पांच कैमरे, डुप्लीकेट रिपीटर डिस्प्ले भी लगवाया गया है। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि पार्सल कार्यालय में 5 कैमरे लगने के बाद अब कुल 7 कैमरों हो गए हैं। यह कैमरा पार्सल स्कैनर मशीन, पार्सल सर्कुलेटिंग एरिया, आगत और जावक शेड में लगाए गए हैं। इसके अलावा पार्सल स्कैनर मशीन का एक डुप्लीकेट रिपीटर डिस्प्ले बुकिंग बाबू के पास भी लगाया गया है। इससे पार्सल स्कैनर स्टाफ एवं रेल सुरक्षा बल के कर्मचारी द्वारा स्कैन किए जा रहे पार्सल की सही जानकारी बुकिंग बाबू के पास चली जाएगी। ऐसे में पार्सल की स्कैनिंग की दोहरी समीक्षा हो सकेगी। इस दौरान मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक विनोद कुमार यादव और कृष्ण बिहारी मिश्रा मौजूद रहे।