फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड तस्करी का नया तरीका, शारजाह से प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया जा रहा 26 लाख का सोना बरामद

Tue, 11 Feb 2020 12:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बरामद की गई गुल्लियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को शारजाह से आये एक यात्री के शरीर से 26 लाख से अधिक का सोना बरामद किया गया। यात्री अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर लाया था। वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम के द्वारा एक्सरे जांच के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में सोना होने पर मेडिकल टीम द्वारा सोने को बाहर निकलवाया गया। कस्टम अधिकारियों ने  सोने को जब्त करने के साथ ही यात्री के खिलाफ कागजी कारवाई की।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को शारजाह से वाराणसी आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 184 से यात्रियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक यात्री के चलने का तरीका संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। जिसके बाद यात्री के शरीर का एक्सरे किया गया तो पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ है।

जिसके बाद कस्टम अधिकारियों के द्वारा देर तक का पूछताछ की गई लेकिन यात्री अधिकारियों को गुमराह करता रहा।और अन्य सभी यात्रियों की जांच करने के बाद शाम तक यात्री से कठोरता से पूछताछ किया गया। तब उसने स्वीकार किया कि वह अपने प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाया है। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट से दो सोने की गुल्लियां निकालीं ।
विज्ञापन


दोनों गुल्लियों का वजन 826.300 ग्राम पाया गया जिसके बाद सरकारी वैल्युवर द्वारा उसे खोलवाने के बाद जांच की गई तो उसमें 648 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत 26 लाख 24 हजार रुपए बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने काले रंग के ट्यूब में सोने का पेस्ट छुपाया था।

ट्यूब के अंदर कई केमिकल भी थे जिसके चलते एक्सरे मशीन द्वारा भी पहली बार स्पष्ट नहीं हो पाया था। बरामद सोने को जब्त करने के साथ ही यात्री के खिलाफ कस्टम द्वारा आवश्यक करवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार अगर किसी भी यात्री के पास से 20 लाख या उससे अधिक मूल्य का सोना पाया जाता है तो सोना को जब्त कर यात्री को जेल भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें