वाराणसी। शहर से सटे क्षेत्रों में एक नई काशी बसाई जाए और रोजगार व व्यापार को स्थापित किया जाए। शहर के बाहर औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र विकसित करने सहित अन्य विषयों पर शुक्रवार को काशी नियोजन समिति की बैठक हुई। इस दौरान व्यापारियों, उद्यमियों सहित अन्य ने विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किया।
सिगरा स्थित कांप्लेक्स में मुख्य अतिथि प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टेक्नोलोजी इंफॉर्मेशन फॉरकास्टिंग एंड असेसमेंट काउंसिल ने कहा कि व्यापार और उद्योग में आ रही अड़चनों को दूर किया जाएगा। काशी के समग्र विकास के लिए एक योजना बनाई गई, जिसमें महानगर उद्योग व्यापार समिति, पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन, सीआईआरसी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडो अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स वाराणसी ब्रांच के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रदीप श्रीवास्तव को संस्था का संरक्षक नामित किया। बैठक में आरसी जैन, श्रीनारायण खेमका, प्रेम मिश्रा, अशोक जायसवाल, सीए बृजेश जायसवाल, डॉ. राजेश तिवारी, सुदेशना बसु, अनुज डीडवानिया, राजेश भाटिया ,सोमनाथ विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, मेहर सहाय उपस्थित रहे।