फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आईजी जोन डॉ. एन रविंद्र ने दर्शन-पूजन के बाद संभाला कार्यभार

Mon, 13 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नए आईजी जोन डॉ. एन रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराना हमारी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। चुनाव में धनबल और बाहुबल बिलकुल भी नहीं चलने दिया जाएगा। यह बातें सोमवार की शाम नवागत आईजी जोन डॉ. एन रविंदर ने कैंटोनमेंट स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

इससे पहले आईजी जोन ने कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
आईजी ने कहा कि जोन के सभी दस जिलों के लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर उनकी पूरी निगरानी होगी। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
आपराधिक छवि वालों को छोड़ा नहीं जाएगा और नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

तेलंगाना के मूल निवासी कृषि विज्ञान से पीएचडी 1996 बैच के आईपीएस डॉ. एन रविंदर ने बताया कि वे यहां आने से पहले लखनऊ स्थित पीएसी मुख्यालय के आईजी थे। इसके पहले सहारनपुर, झांसी और इलाहाबाद के डीआईजी रेंज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे पहले 36वीं बटालियन पीएसी रामनगर के कमांडेंट के साथ ही गाजीपुर सहित नौ जिलोें में पुलिस अधीक्षक रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें