फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नगर के 78,612 भवनों को जारी होगा नया मकान नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुराने 90 वार्डों के 78,612 भवनों को नया मकान नंबर जारी किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि अब तक 1167 मकानों को नया नंबर जारी किया गया है। अगले चरण में नव विस्तारित क्षेत्रों के भवनों को मकान नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बताया कि बाकी भवन स्वामियों को नया मकान नंबर अलॉट किए जाएंगे। इसके आधार पर इन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मकान नंबर अलॉट होने से संपत्ति के बारे में आसानी से पता चल जाएगा। इन मकानों से गृहकर भी वसूला जाएगा। भवन संख्या के हिसाब से सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मकान नंबर नहीं होने से कई तरह की दिक्कतें आती हैं। सभी भवन स्वामियों को नंबर अलॉट करने के संबंध में सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही सभी भवन स्वामियों से गृहकर की वसूली की जाएगी। ये सभी भवन 2019 से 2023 के बीच बने हैं। सर्वे के दौरान इनकी संख्या सामने आई हैं। एक-एक भवन का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है ताकि मकान नंबर अलॉट करते समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पुराने वार्डों का काम खत्म होने के बाद नगर निगम में शामिल नव विस्तारित क्षेत्रों के मकान नंबर अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी यहां पर सर्वे का काम कराया जा रहा है ताकि सामान्य और व्यावसायिक भवनों की पूरी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें