किताब की दुकान पर लाइन में लगे अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
अभी नहीं चलेंगे ऑटो, ई रिक्शा व बस
जिलाधिकारी ने बताया कि ऑटो, ई-रिक्शा, सिटी बस अग्रिम आदेशों तक नहीं चलेंगे। ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा को फेसवार व क्षेत्रवार शुरू करने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) से 10 दिन में कार्ययोजना मांगी गई है। चार पहिया वाहन में चालक के अतिरिक्त दो व्यक्तियों को ही चलने की अनुमति होगी, यदि परिवार के बच्चे हैं तो दो बच्चों तक अतिरिक्त अनुमति दी जाएगी। बाइक सवार व्यक्तियों को अकेले चलने की अनुमति होगी, लेकिन महिला पीछे बैठ सकती है, हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। थ्री व्हीलर वाहन में चालक के अतिरिक्त दो व्यक्तियों तक ही चलने की अनुमति होगी।
गैर शैक्षणिक कार्य के लिए खुलेंगे स्कूल
कुटीर व लघु उद्योग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सोमवार से शनिवार तक चलेंगे। प्राइवेट शिक्षण संस्थान, स्कूल प्रधानाचार्य, मैनेजर के अतिरिक्त 2 अन्य कर्मचारियों के साथ सुबह आठ से शाम पांच बजे तक विद्यालय गैर शैक्षणिक आवश्यक कार्यों हेतु खोल सकते हैं। नर्सिंग होम एवं प्राइवेट अस्पतालों को इमरजेंसी एवं आवश्यक ऑपरेशन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण के बाद अनुमति दी जाएगी। शादी संबंधी आयोजन तहसील के संबंधित उप जिलाधिकारी की अनुमति के उपरांत ही हो सकते हैं। जिस दुकान के दुकानदार व कर्मचारी आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड नहीं करेंगे, उन्हें बंद करा दिया जाएगा। अंतिम संस्कार से संबंधित गतिविधियों में सोशल डिस्टेन्सिंग सुनिश्चित की जायेगी एवं 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी।
शहर में निर्धारित आरंभ बिंदु
- तरना से शिवपुर बाजार अर्दली बाजार पांडेपुर होते हुए आशापुर तक।
- तरना से गिलट बाजार यूपी कॉलेज महावीर मंदिर चौराहा से होते हुए पांडेपुर तक।
- भोजूबीर से नटनी दाई होकर रिंग रोड तक, अर्दली बाजार से महावीर मंदिर होते हुए टकटकपुर तक।
- भोजूबीर से सर्किट हाउस गोलघर चौराहा होते हुए मकबूल आलम रोड से चौकाघाट तक।
- पांडेयपुर चौराहा से पंचकोशी तक, आशापुर से पुराना पुल होते हुए कज्जाकपुरा तक।
- चौकाघाट से हुकूलगंज, पांडे पुर चौराहा होकर रिंग रोड तक।
- कचहरी गोलघर चौराहा से वरुणा ब्रिज होकर मिंट हाउस, नदेसर मस्जिद धौसा बाद होकर चौकाघाट तक।
- आशियाना तिराहा वरुणा ब्रिज से दूरदर्शन ,पीसीएफ प्लाजा, मिंट हाउस, इंडिया होटल होते हुए अंधरापुल तक।
- कज्जाकपुरा से गोलगड्डा,चौकाघाट ,अंधरापुल धर्मशाला तिराहा, लहरतारा होते हुए मड़ौली तक।
- कज्जाकपुरा से भदऊ चुंगी,प्रह्लाद घाट,मछोदरी, मैदागिन, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला होते हुए मालवीय चौक तक।
- गोलगड्डा से विशेश्वरगंज तक 14 धनसेरा चौराहा से छ मोहानी, बड़ी बाजार होते हुए चौका घाट पानी टंकी तक।
- छमोहानी से अवसान गंज होते हुए लोहटिया तक।
- धनसेरा से हनुमान फाटक,बलुआ वीर, विषेशरगंज तक तथा हनुमान फाटक से ओमकालेश्वर, कोयला बाजार होकर मछोदरी तक।
- चौकाघाट से तेलियाबाग, लहुराबीर होते हुए मैदागिन तक।
- आंध्रापुल से तेलियाबाग तक।
- मरी माई तिराहा से मलदहिया, साजन, रथयात्रा ,गुरूबाग ,रामापुरा होते हुए गोदौलिया तक।
- लहुराबीर से बेनिया तिराहा होते हुए रामापुरा तक।
- लहुराबीर से मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन होते हुए साजन तिराहा तक।
- रामापुरा से रेवड़ी तालाब, भेलूपुर थाना, होटल ब्रॉडवे,रविंद्र पुरी, रविदास गेट ,नगवा से होते हुए सामने घाट पुल तक।
- विजया माल से चेतमणि, दुर्गाकुंड होते हुए रविदास गेट तक, रथयात्रा से कमच्छा होते हुए भेलूपुर थाना तक।
- रथयात्रा से महमूरगंज होते हुए मडुवाडीह तक।
- आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा होते हुए सोनिया तक।
- लहरतारा से मडुवाडीह, भिखारीपुर ,नरिया होते हुए मालवीय चौराहा तक।
- मडुवाडीह से मड़ौली चौराहा व मडुवाडीह से चांदपुर चौराहा तक।
- भिखारीपुर से अखरी तक।
- रामनगर पीएसी से टेंगरा मोड़ तक एवं सामने घाट पुल से पंचवटी रोड तक
नोट- मुख्य सड़कों के अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में जो सड़कें और गलियां छूट गई है जिन पर दुकानें या बाजार लगता है उन पर संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा इसी तरह से दाएं बाएं की व्यवस्था अल्टरनेट डे पर लागू की जाएगी। दुकानों के अलावा किसी तरह की पटरी व्यवसाय सड़कों के किनारे नहीं होगा। ठेले और पटरी वाले गलियों में घूम के जैसे अब तक बेचते आए हैं वैसे ही बेचते रहेंगे।