फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में नई सुविधा का शुभारंभ, जांच फीस के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Tue, 18 Dec 2018 01:12 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए फीस काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। किसी भी विभाग की जांच के लिए भुगतान अब स्मार्ट कार्ड से भी कर सकेंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय के रेक्टर और आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने स्मार्ट कार्ड सुविधा का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में बनारस और आसपास जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, नेपाल से हर दिन पांच हजार से अधिक मरीज आते हैं। इन्हें सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब जांच करानी पड़ती है। पहले उन्हें फार्म भरना होता है, उसके बाद फीस जमा करने के लिए काउंटर पर लाइन में लगना पड़ता है। अब उन्हें इससे छुटकारा मिल जाएगा।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि बीएचयू अस्पताल और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्मार्ट कार्ड की सुविधा सोमवार से शुरू हो गई है। इससे पहले ऐप, ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। उधर बैंक की बीएचयू शाखा के प्रबंधक अभिशेष सिंह, क्लस्टर हेड मनीष टंडन ने बताया कि जनवरी से ई-लॉबी की भी सुविधा शुरू हो जाएगी, जिससे मरीजों के साथ ही कर्मचारियों को भी लाभ होगा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

स्मार्ट कार्ड का ऐसे करें प्रयोग

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अंगूठा लगाकर कोई भी स्मार्ट कार्ड बनवा सकता है। इसमें एक निश्चित राशि जमा की जा सकेगी। जिस विभाग में जांच करानी होगी, वहां रखी मशीन से कार्ड को स्वैप कराकर फीस जमा की जा सकती है। कार्ड का प्रयोग केवल संबंधित मरीज ही कर सकेंगे। इलाज के बाद घर जाते समय कार्ड में बची राशि वापस ली जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें