Varanasi News: वाराणसी में एडीजी नवीन अरोरा ने कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराधों के प्रति ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि पशु तस्करों और साइबर अपराधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने बुधवार शाम वाराणसी जोन का कार्यभार ग्रहण किया। रेंज के डीआईजी समेत अधिकारियों के साथ बैठक की। शासन की प्राथमिकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया। नवागत एडीजी ने सावन, चेहल्लुम और बारावफात को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक ने पशु-तस्करी, साइबर और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। आमजन और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
नवीन अरोरा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधों के प्रति कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से पशु-तस्करी और साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।