फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से मिलेगी निजात: 1567 करोड़ रुपये से सुधरेगा 21 जिलों का नेटवर्क, 23 हजार ट्रांसफॉर्मर लगेंगे

Tue, 24 Nov 2026 04:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गर्मी से पहले बिजली कटौती की समस्या के समाधान की तैयारी है। 1567 करोड़ रुपये से 21 जिलों का नेटवर्क सवंरेगा। 192 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही 100 नए उपकेंद्र बनेंगे। वहीं 23 हजार  ट्रांसफॉर्मर लगेंगे। 
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली निगम ने ठंड में ही तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 21 जिलों में बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 1567 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन

   
एडिशनल बिजनेस प्लान के तहत पुराने और ओवरलोड उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा 23 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे और बिजली लाइनों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। योजना के तहत 192 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 100 से ज्यादा नए उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। 

बिजली वितरण व्यवस्था में ट्रांसफॉर्मरों की अहम भूमिका को देखते हुए 23 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है। इससे उन क्षेत्रों में राहत मिलने की उम्मीद है, जहां बढ़ते कनेक्शन और बिजली की मांग के चलते ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो जाते हैं। 
विज्ञापन


ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर खराब होने, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आती है। बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 33 केवी की 18 नई लाइनें भी बिछाई जाएंगी। 

वहीं, 33 केवी की 90 पुरानी लाइनों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पुरानी और कमजोर लाइनों की क्षमता बढ़ाने और नई लाइनें बिछाने से उपकेंद्रों तक बिजली पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे वितरण नेटवर्क पर दबाव कम करने और तकनीकी बाधाओं के चलते होने वाली कटौती को कम करने में मदद मिलेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बिजली निगम की योजना में केवल नए उपकरण लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। जिन उपकेंद्रों पर बिजली लोड लगातार बढ़ रहा है, वहां क्षमता वृद्धि की जाएगी। 

नए उपकेंद्र बनने से मौजूदा उपकेंद्रों पर निर्भरता कम होगी और बिजली वितरण क्षेत्र का विभाजन बेहतर तरीके से हो सकेगा। इससे भविष्य में नए आवासीय क्षेत्रों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बढ़ते घरेलू कनेक्शनों की बिजली मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

अधिकारी बोले
अभी बिजनेस प्लान के तहत काम हो रहा है। एडिशनल बिजनेस प्लान के तहत यह सभी काम कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति भी मिल गई है। -संदीप कुमार, एमडी, पूर्वांचल डिस्कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें