फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NET Exam 2024:एबीवीपी ने UGC-NET का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष को पत्र भेजकर नेट (जून-2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को कुछ समय के लिए पुनः खोलने की मांग की है। अभाविप का कहना है कि ऐसे तमाम विद्यार्थी हैं, जो यूजीसी-नेट के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। पोर्टल खुलने से उन्हें भी मौका मिल जाएगा। यूजीसी-नेट 18 जून को हुआ था। यह परीक्षा पेपर लीक की आशंका में रद्द हो गई थी। अब यह परीक्षा 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच पुनः कराई जाएगी। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुलने से छूटे अभ्यर्थियों को अवसर मिल जाएगा। यूजीसी नेट को शीघ्र आयोजित कर मिशन मोड में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने चाहिए, जिससे विश्वविद्यालयों में पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें