फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP:एबीवीपी की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्मृति अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), बीएचयू (BHU) की ओर से राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विद्यार्थी सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्मृति पाठक को मिला। द्वितीय पुरस्कार साईं रितेश गुदरू और तृतीय पुरस्कार मनीष गुप्ता को दिया गया। इस मौके पर प्रांत मंत्री अभय प्रताप सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राम शंकर उरांव, भास्करादित्य त्रिपाठी ने विचार रखे। इस दौरान पौधरोपण, स्वास्थ्य सेवा शिविर, खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय ने आभार प्रकट किया। संचालन आरूही ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें