फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक का सिर मुंडवाने के मामले में विश्व हिन्दू सेना अध्यक्ष के घर पर पुलिस ने मारा छापा, पत्नी को एनकाउंटर का डर

Mon, 12 Oct 2020 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अरुण पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी में नेपाली युवक का सिर मुंडवाकर जय श्रीराम का नारा लगाने के मामले में रविवार की देर शाम भेलूपुर पुलिस ने विश्व हिन्दू सेना (विहिंसे) के अध्यक्ष अरुण पाठक के घर पर छानबीन और पूछताछ के लिए छापा मारा। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ अभद्रता और गाली-गलौच का आरोप लगाया।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर नाराज परिजनों ने सीएम योगी, डीजीपी यूपी, एसएसपी-एसपी वाराणसी को पत्रक भी भेजा है। बताया जा रहा है कि हाइकोर्ट में कोई साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर वाराणसी पुलिस की किरकिरी हुई है। कोर्ट ने पुलिस को 14 अक्टूबर तक का समय दिया है।


दूसरी तरफ, विहिंसे नेता अरुण पाठक की पत्नी ने बताया कि रविवार को लगभग आधा दर्जन पुलिस वाले घर में घुस आए और धमकी भरी चेतावनी भी देकर चली गई। घर के कुछ सदस्यों को पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती थाने ले जाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली युवक - फोटो : अमर उजाला।
घर की तलाशी में कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर बड़े-बुजुर्गों से अभद्रता की। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पति का एनकाउंटर करने की भी बात कह रही थी। इसी कड़ी में अरुण पाठक ने ट्वीट कर योगी सरकार और वाराणसी पुलिस पर रोष जताया है।

उन्होंने डीजीपी को भी ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि न्यायालय हमेशा रहेगा, योगीराज चला जाएगा। इसलिए योगी के इशारे पर मेरी मां और परिवार को धमकाना बंद करो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें