फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एनईपी भारतीय विरासत-मूल्यों को पुनः स्थापित करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, काशी विद्यापीठ और हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए आठ दिवसीय ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को शुरू किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति: उन्मुखीकरण एवं जागरूकता विषय पर हुए कार्यक्रम में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में सकारात्मक सोच विकसित करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय विरासत और मूल्यों को पुनः स्थापित करने का एक प्रयास है। द्वितीय सत्र में बीएचयू के प्रो. आलोक गार्डिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्र के समग्र विकास पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे के व्यक्तित्व के संज्ञानात्मक, भावात्मक एवं मनोक्रियात्मक पक्षों को विकसित करने की आवश्यकता है। स्वागत केंद्र निदेशक प्रो. सुरेंद्र राम ने किया। संचालन प्रो. रमाकांत सिंह, तकनीकी सहयोग विनय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र प्रसाद यादव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें