फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रो. राजमुनि को विश्व हिंदी सेतु सम्मान, मॉरीशस में हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व हिंदी सेतु सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस द्वारा मॉरीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया। विश्व हिंदी सचिवालय हिंदी प्रचारिणी सभा माॅरीशस साहित्य संचय फाउंडेशन और काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रो. राजमुनि की आलोचनात्मक पुस्तक समता समाज के प्रतिष्ठापक सुशीला टाकभौरे के उपन्यास का विमोचन मारीशस के शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. महेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मॉरीशस के राष्ट्रपति प्रो. धर्मवीर गोखूल, भारतीय उप उच्चायुक्त अपर्णा गणेशन, विश्व हिंदी सचिवालय की महासचिव डॉ. माधुरी रामधारी व उप महासचिव डॉ. शुभंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें