फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर नेहा ने बढ़ाया काशी का मान, बोली- परिजनों का सपना पूरा हुआ

Mon, 04 Sep 2023 05:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। लक्ष्य के प्रति समर्पण और हौसलों से ही मंजिल को पाया जा सकता है। माधोपुर सिगरा निवासी राम लखन बिंद की पुत्री नेहा कुमारी ने इसे सच कर दिखाया है। 
विज्ञापन
नेहा कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। लक्ष्य के प्रति समर्पण और हौसलों से ही मंजिल को पाया जा सकता है। माधोपुर सिगरा निवासी राम लखन बिंद की पुत्री नेहा कुमारी ने इसे सच कर दिखाया है। नेहा ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा में सफलता हासिल की है। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन


नेहा के पिता रेशम धागे के व्यवसायी दबकि माता सुमन देवी गृहणी हैं। संजय सिटी मॉडल सिगरा से 10वीं और सीएचएस कमच्छा से 12वीं करने वाली नेहा ने एलएलबी राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ किया। वहीं एलएलएम राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी पटियाला से किया।

नेहा ने बताया कि बचपन से ही माता-पिता समेत अन्य परिजनों ने मुझ जज बनने का सपना देखा था। उनका सपना पूरा हुआ इससे बेहद खुश हूं। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई विकास कुमार व विवेक कुमार, अपने साथी गोपाल झा और शिवालिका पांडेय को सफलता का श्रेय दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें