पुल के नीचे से हटाई गईं मीट की दुकानें
मेयर के निर्देश पर लहरतारा पुल के नीचे शनिवार को नगर निगम की टीम ने अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई की। यहां मंदिर के सामने मीट की खुलेआम बिक्री कर रहे थे। बाहर सड़क पर मीट लटकाकर खुले में बेच रहे थे। नगर निगम में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। पिछले दिनों मेयर अशोक तिवारी ने सीवीओ को बैठक से बाहर कर दिया था।
अस्सी घाट पर 4500 वर्गफीट पर निगम ने लिया कब्जा
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर अतिक्रमण टीम ने अस्सी घाट पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। अस्सी घाट पर करीब 4500 वर्गफीट जमीन जिसकी कीमत 6.50 करोड़ बताई जा रही है। उसे अपने कब्जे में ले लिया। कई लोग यहां कब्जा कर दुकानें चला रहे थे।
धीमी गति से हो रहा मिनी स्टेडियम का काम
वीडीए वीसी पूर्ण बोरा ने शनिवार को शिवपुर में बन रहे मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। वीडीए वीसी को निरीक्षण में काम धीमी गति से होता हुआ मिला। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाएं और अगले साल मानसून सत्र से पहले हर हाल में पूरा करें। उन्होंने बताया कि यहां फुटबॉल, हॉकी प्लेफील्ड, वॉलीबॉल कोर्ट, इनडोर गेम हॉल एवं चेंजिंग रूम, योगा पवेलियन, ओपन जिम आदि रहेंगे। वहीं, वीडीए वीसी ने उंदी ताल में प्रस्तावित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।