पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बृहस्पतिवार की रात छह सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इसमें चार पुलिस चौकियों को नए इंचार्ज मिले तो वहीं दो दरोगा को फूलपुर थाने से संबद्ध किया। फूलपुर से दरोगा काशी नाथ उपाध्याय को चौकी प्रभारी दानगंज व हरिकेष सिंह को थाना सिंधोरा से चौकी प्रभारी हरहुआ बनाया गया।
अब तक अखरी चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव को फूलपुर थाना, मिर्जामुराद थाने पर तैनात दरोगा उमेश कुमार राय को अखरी चौकी प्रभारी, रोहनियां थाना के दरोगा उमेश चंद्र विश्वकर्मा को कछवां चौकी प्रभारी, दानगंज चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव को फूलपुर थाना भेजा गया।